चंबल की चुगली
होम
मध्यप्रदेश
देश
विदेश
खेल
मनोरंजन
शिक्षा
व्यापार
Chambal Ki Chugli

चंबल और ग्वालियर संभाग की ताज़ा खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की स्थानीय खबरों, राजनीति, क्राइम और जनहित के मुद्दों तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख घटनाओं की विश्वसनीय जानकारी पाएं Chambal Ki Chugli पर।

चंबल की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 CHAMBAL KI CHUGLI. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होमदेशसुप्रीम कोर्ट में CJI सूर्यकांत से भिड़ा वकील, बोला- आप कुर्सी पर बैठने के लायक नहीं, क्या थी वजह?

सुप्रीम कोर्ट में CJI सूर्यकांत से भिड़ा वकील, बोला- आप कुर्सी पर बैठने के लायक नहीं, क्या थी वजह?

सुप्रीम कोर्ट में एक वकील ने CJI सूर्यकांत से तीखी बहस की। वकील ने कहा कि CJI इस कुर्सी के योग्य नहीं हैं।

Uday Tagde
By Uday Tagde
16 Nov 2026
सुप्रीम कोर्ट में CJI सूर्यकांत से भिड़ा वकील, बोला- आप कुर्सी पर बैठने के लायक नहीं, क्या थी वजह?
सुप्रीम कोर्ट में CJI सूर्यकांत से भिड़ा वकील

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई के दौरान उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब एक वकील ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत के खिलाफ ही तीखी टिप्पणी कर दी। वकील ने अदालत में कहा- 'आप इस कुर्सी पर बैठने के लायक नहीं हैं, आपमें ईमानदारी नहीं है।' वकील अपने खिलाफ चल रहे अवमानना मामले में जल्द सुनवाई चाहते थे। CJI ने उन्हें इंतजार करने की सलाह दी, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़े रहे। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि कोर्ट की लाइव कार्यवाही का ऑडियो-वीडियो बंद करना पड़ा। बाद में सुरक्षाकर्मी वकील को कोर्टरूम से बाहर ले गए।

15 दिन से जवाब का इंतजार कर रहे थे वकील

जानकारी के मुताबिक, संबंधित वकील ने 2 नवंबर को CJI सूर्यकांत के चैंबर में एक अर्जी दी थी। इस अर्जी के जरिए उन्होंने अपने खिलाफ चल रहे अवमानना मामले को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने की मांग की थी। उनका कहना था कि 15 दिन बीतने के बावजूद उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। इसी वजह से वह सोमवार को सीधे सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए।

CJI ने कहा- इंतजार कीजिए, वकील ने जताई नाराजगी

सोमवार दोपहर करीब 2 बजे सुप्रीम कोर्ट की कोर्ट नंबर-1 में CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच के सामने वकील ने अपनी बात रखी। बेंच में जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना भी मौजूद थीं।

वकील ने अपनी अर्जी पर तत्काल सुनवाई की मांग की। इस पर CJI सूर्यकांत ने उनसे कहा कि वह थोड़ा इंतजार करें, उनकी अर्जी पर विचार किया जाएगा। लेकिन वकील ने कहा कि वह आपात स्थिति में आए हैं और इंतजार नहीं कर सकते।

CJI की कुर्सी पर उठाए सवाल, बोले- आप योग्य नहीं

बातचीत के दौरान वकील का गुस्सा बढ़ता गया। उन्होंने CJI सूर्यकांत से कहा कि वह इस कुर्सी पर बैठने के योग्य नहीं हैं और उनमें ईमानदारी नहीं है। वकील ने बेंच में मौजूद अन्य न्यायाधीशों के प्रति सम्मान जताया, लेकिन CJI के पद पर बने रहने की योग्यता पर सवाल उठाए।

उनकी इन टिप्पणियों के बाद कोर्टरूम का माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना के दौरान मौजूद वकीलों के मुताबिक, इसके बाद कोर्ट की लाइव कार्यवाही का ऑडियो और वीडियो फीड बंद कर दिया गया।

सुरक्षाकर्मी वकील को कोर्टरूम से बाहर ले गए

वकील के लगातार हंगामे के बाद सुरक्षाकर्मियों ने हस्तक्षेप किया और उन्हें कोर्टरूम से बाहर ले गए। इस दौरान अदालत में मौजूद कुछ अन्य वकीलों ने भी संबंधित वकील के व्यवहार पर आपत्ति जताई और CJI से सख्त कार्रवाई की मांग की।

हालांकि, घटना के बाद संबंधित वकील के खिलाफ किसी औपचारिक कार्रवाई या आदेश की तत्काल सार्वजनिक जानकारी सामने नहीं आई।

जुलाई में भी सुप्रीम कोर्ट में हुआ था ऐसा घटनाक्रम

सुप्रीम कोर्ट में CJI सूर्यकांत के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का यह पहला मामला नहीं है। जुलाई 2026 में प्रबल प्रताप नाम के एक याचिकाकर्ता ने भी अदालत में हंगामा किया था और CJI सूर्यकांत के खिलाफ अपशब्द कहे थे। उस समय सुनवाई कर रही बेंच में CJI सूर्यकांत शामिल नहीं थे।

उस मामले में बेंच ने अवमानना की कार्रवाई शुरू करने से इनकार कर दिया था। अदालत ने टिप्पणी की थी कि याचिकाकर्ता परेशान दिखाई दे रहा था और उसे कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं थीं।

इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने वर्चुअल सुनवाई के दौरान व्यक्तिगत रूप से पेश होने वाले याचिकाकर्ताओं के ऑडियो-वीडियो को बंद रखने की व्यवस्था अपनाई थी।

संबंधित खबरें

जहरीली हुई दिल्ली की हवा! दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना, AQI 400 पार

जहरीली हुई दिल्ली की हवा! दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना, AQI 400 पार

देश
13 Nov 2026
'दादा की संपत्ति में पोते का अधिकार नहीं', सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला; पिता का हिस्सा माना जाएगा निजी संपत्ति

'दादा की संपत्ति में पोते का अधिकार नहीं', सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला; पिता का हिस्सा माना जाएगा निजी संपत्ति

देश
12 Nov 2026
 असम में भीषण रेल हादसा: ट्रेन के इंजन समेत 6 डिब्बे पटरी से उतरे, कई यात्री घायल

असम में भीषण रेल हादसा: ट्रेन के इंजन समेत 6 डिब्बे पटरी से उतरे, कई यात्री घायल

देश
11 Nov 2026

लेटेस्ट पोस्ट्स

सुप्रीम कोर्ट में CJI सूर्यकांत से भिड़ा वकील, बोला- आप कुर्सी पर बैठने के लायक नहीं, क्या थी वजह?

सुप्रीम कोर्ट में CJI सूर्यकांत से भिड़ा वकील, बोला- आप कुर्सी पर बैठने के लायक नहीं, क्या थी वजह?

10 मिनट पहले
BJP की सियासत में नया कीर्तिमान: सुंदरलाल पटवा से आगे निकले CM मोहन यादव, 33 साल बाद बदला यह रिकॉर्ड

BJP की सियासत में नया कीर्तिमान: सुंदरलाल पटवा से आगे निकले CM मोहन यादव, 33 साल बाद बदला यह रिकॉर्ड

1 घंटा पहले
मुरैना हाईवे पर चलती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, दमकल कर्मियों ने पाया काबू

मुरैना हाईवे पर चलती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, दमकल कर्मियों ने पाया काबू

1 घंटा पहले
मुरैना में रेत माफिया पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 1200 ट्रॉली अवैध रेत पर चलाया बुलडोजर, 26 लाख कीमत

मुरैना में रेत माफिया पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 1200 ट्रॉली अवैध रेत पर चलाया बुलडोजर, 26 लाख कीमत

3 घंटे पहले
किराए के फ्लैट में साइबर ठगी का खेल: ग्वालियर में दो युवक गिरफ्तार, लंदन से क्या है कनेक्शन?

किराए के फ्लैट में साइबर ठगी का खेल: ग्वालियर में दो युवक गिरफ्तार, लंदन से क्या है कनेक्शन?

4 घंटे पहले
सभी लेटेस्ट खबरें देखें →

फेसबुक पर जुड़ें

सबसे तेज़ न्यूज़ अपडेट्स और एक्सक्लूसिव वीडियो के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

Follow @ChambalKiChugli

न्यूज़लेटर सब्सक्राइब

रोजाना ताज़ा खबरें आपके इनबॉक्स में!