चंबल की चुगली
होम
मध्यप्रदेश
देश
विदेश
खेल
मनोरंजन
शिक्षा
व्यापार
Chambal Ki Chugli

चंबल और ग्वालियर संभाग की ताज़ा खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की स्थानीय खबरों, राजनीति, क्राइम और जनहित के मुद्दों तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख घटनाओं की विश्वसनीय जानकारी पाएं Chambal Ki Chugli पर।

चंबल की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 CHAMBAL KI CHUGLI. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होममुरैनामुरैना हाईवे पर चलती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, दमकल कर्मियों ने पाया काबू

मुरैना हाईवे पर चलती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, दमकल कर्मियों ने पाया काबू

मुरैना के NH-44 पर धौलपुर से झांसी जा रही स्लीपर बस में सोमवार तड़के आग लग गई। टायरों से शुरू हुई आग ने पूरी बस को चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि सभी यात्री सुरक्षित बच निकले।

Uday Tagde
By Uday Tagde
16 Nov 2026
मुरैना हाईवे पर चलती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, दमकल कर्मियों ने पाया काबू
चलती स्लीपर बस में लगी भीषण आग

Morena News: मुरैना में नेशनल हाईवे-44 पर सोमवार तड़के उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब धौलपुर की ओर से झांसी जा रही एक स्लीपर बस अचानक आग की चपेट में आ गई। चलती बस के टायरों से शुरू हुई आग ने देखते ही देखते पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। बस में आग की लपटें उठती देख यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि चालक, हेल्पर और सभी यात्रियों ने समय रहते बस से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। हालांकि, आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी स्लीपर बस जलकर खाक हो गई।

टायर गर्म होने से लगी आग, यात्रियों में मची चीख-पुकार

जानकारी के मुताबिक, घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 पर एसआरडी कॉलेज के पास की है। सोमवार तड़के बस धौलपुर की ओर से झांसी के लिए रवाना थी। इसी दौरान बस के टायर अत्यधिक गर्म होने के कारण उनमें आग लग गई। शुरुआत में टायरों से धुआं और लपटें उठीं, लेकिन कुछ ही देर में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना के समय बस में अधिकांश यात्री सो रहे थे। अचानक धुआं और आग की लपटें देखकर यात्रियों की नींद खुली तो बस में चीख-पुकार मच गई। हालात बिगड़ते देख चालक और हेल्पर समेत सभी यात्री आनन-फानन में बस से नीचे उतर आए।

मौके पर पहुंची तीन थानों की FRV और दमकल टीम

हाईवे पर बस में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग सक्रिय हो गया। मौके पर तीन थानों की FRV गाड़ियां और दमकल वाहन पहुंचे। दमकलकर्मियों ने आग बुझाने के लिए मोर्चा संभाला और काफी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया। हालांकि, तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी।

दूसरी बसों से यात्रियों को भेजा गया गंतव्य तक

इस घटना में राहत की बात यह रही कि किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। सभी यात्री और बस स्टाफ सुरक्षित बाहर निकल आए। बस के जलकर खाक होने के बाद यात्रियों को दूसरी बसों की मदद से उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया।

संबंधित खबरें

मुरैना में रेत माफिया पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 1200 ट्रॉली अवैध रेत पर चलाया बुलडोजर, 26 लाख कीमत

मुरैना में रेत माफिया पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 1200 ट्रॉली अवैध रेत पर चलाया बुलडोजर, 26 लाख कीमत

मुरैना
16 Nov 2026
CM मोहन यादव का आज मुरैना दौरा, BJP कार्यालय का करेंगे शुभारंभ, स्वामित्व योजना के हितग्राहियों से करेंगे संवाद

CM मोहन यादव का आज मुरैना दौरा, BJP कार्यालय का करेंगे शुभारंभ, स्वामित्व योजना के हितग्राहियों से करेंगे संवाद

मुरैना
6 Nov 2026
मातम में बदलीं त्योहार की खुशियां! मुरैना में नदी में नहाने गई 3 बच्चियों की मौत, NDRF ने बाहर निकाला शव

मातम में बदलीं त्योहार की खुशियां! मुरैना में नदी में नहाने गई 3 बच्चियों की मौत, NDRF ने बाहर निकाला शव

मुरैना
5 Nov 2026

लेटेस्ट पोस्ट्स

BJP की सियासत में नया कीर्तिमान: सुंदरलाल पटवा से आगे निकले CM मोहन यादव, 33 साल बाद बदला यह रिकॉर्ड

BJP की सियासत में नया कीर्तिमान: सुंदरलाल पटवा से आगे निकले CM मोहन यादव, 33 साल बाद बदला यह रिकॉर्ड

12 मिनट पहले
मुरैना हाईवे पर चलती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, दमकल कर्मियों ने पाया काबू

मुरैना हाईवे पर चलती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, दमकल कर्मियों ने पाया काबू

18 मिनट पहले
मुरैना में रेत माफिया पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 1200 ट्रॉली अवैध रेत पर चलाया बुलडोजर, 26 लाख कीमत

मुरैना में रेत माफिया पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 1200 ट्रॉली अवैध रेत पर चलाया बुलडोजर, 26 लाख कीमत

1 घंटा पहले
किराए के फ्लैट में साइबर ठगी का खेल: ग्वालियर में दो युवक गिरफ्तार, लंदन से क्या है कनेक्शन?

किराए के फ्लैट में साइबर ठगी का खेल: ग्वालियर में दो युवक गिरफ्तार, लंदन से क्या है कनेक्शन?

3 घंटे पहले
ग्वालियर में जीवाजी यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह आज, राज्यपाल मंगुभाई पटेल करेंगे अध्यक्षता, 57 छात्रों को मिलेगा स्वर्ण पदक

ग्वालियर में जीवाजी यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह आज, राज्यपाल मंगुभाई पटेल करेंगे अध्यक्षता, 57 छात्रों को मिलेगा स्वर्ण पदक

3 घंटे पहले
सभी लेटेस्ट खबरें देखें →

फेसबुक पर जुड़ें

सबसे तेज़ न्यूज़ अपडेट्स और एक्सक्लूसिव वीडियो के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

Follow @ChambalKiChugli

न्यूज़लेटर सब्सक्राइब

रोजाना ताज़ा खबरें आपके इनबॉक्स में!