चंबल की चुगली
होम
मध्यप्रदेश
देश
विदेश
खेल
मनोरंजन
शिक्षा
व्यापार
Chambal Ki Chugli

चंबल और ग्वालियर संभाग की ताज़ा खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की स्थानीय खबरों, राजनीति, क्राइम और जनहित के मुद्दों तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख घटनाओं की विश्वसनीय जानकारी पाएं Chambal Ki Chugli पर।

चंबल की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 CHAMBAL KI CHUGLI. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होमदतियादतिया: पीताम्बरा पीठ मिनी कॉरिडोर निर्माण कार्यो की होगी जांच, कलेक्टर ने बनाई समिति, 7 दिन में मांगी रिपोर्ट

दतिया: पीताम्बरा पीठ मिनी कॉरिडोर निर्माण कार्यो की होगी जांच, कलेक्टर ने बनाई समिति, 7 दिन में मांगी रिपोर्ट

दतिया स्थित पीतांबरा पीठ मिनी कॉरिडोर निर्माण की जांच के लिए कलेक्टर ने चार सदस्यीय समिति बनाई।

Uday Tagde
By Uday Tagde
19 Nov 2026
दतिया: पीताम्बरा पीठ मिनी कॉरिडोर निर्माण कार्यो की होगी जांच, कलेक्टर ने बनाई समिति, 7 दिन में मांगी रिपोर्ट
पीताम्बरा पीठ मिनी कॉरिडोर निर्माण कार्यो की होगी जांच

Datia News: दतिया स्थित मां पीतांबरा पीठ के मिनी कॉरिडोर निर्माण को लेकर अब जांच शुरू होगी। निर्माण कार्य और पहले गिर चुकी संरचना की गुणवत्ता पर उठे सवालों के बाद कलेक्टर ने जांच समिति गठित की है। समिति पुरानी नींव और राफ्ट पर किए गए नए निर्माण से लेकर भवन की भूकंपीय मजबूती तक की जांच करेगी। उसे सात दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी।

हाई कोर्ट के निर्देश पर कलेक्टर ने जारी किया आदेश

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने 16 नवंबर को इस मामले में सुनवाई करते हुए दतिया कलेक्टर को स्वतंत्र विशेषज्ञों की राय लेकर शिकायत पर निर्णय लेने के निर्देश दिए थे। अदालत ने स्पष्ट किया था कि निर्माण की तकनीकी गुणवत्ता का आकलन किसी ऐसे विशेषज्ञ निकाय से कराया जाए, जिसका मौजूदा निर्माण एजेंसी या आर्किटेक्ट से कोई संबंध न हो।

हाईकोर्ट के निर्देश के पालन में कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने चार सदस्यीय तकनीकी जांच समिति गठित करने का आदेश जारी किया है। समिति को सात दिन के भीतर अपनी तथ्यात्मक रिपोर्ट कलेक्टर कार्यालय में प्रस्तुत करनी होगी।

PWD के कार्यपालन यंत्री होंगे समिति के अध्यक्ष

जांच के लिए बनाई गई चार सदस्यीय समिति में जिले के वरिष्ठ तकनीकी अधिकारियों को शामिल किया गया है। लोक निर्माण विभाग (PWD) के कार्यपालन यंत्री को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

समिति में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री, गृह निर्माण मंडल एवं अधोसंरचना विकास के सहायक यंत्री और नगर पालिका परिषद के सहायक यंत्री सदस्य के रूप में शामिल किए गए हैं।

पहले गिर चुकी संरचना की भी होगी जांच

समिति को मिनी कॉरिडोर निर्माण से जुड़े कई महत्वपूर्ण तकनीकी पहलुओं की जांच करनी है। इसमें सबसे पहले उस निर्माणाधीन संरचना की स्थिति और गुणवत्ता का परीक्षण किया जाएगा, जो पहले गिर चुकी थी।

इसके अलावा यह भी जांचा जाएगा कि नए निर्माण में पुरानी नींव और राफ्ट का इस्तेमाल किया जा रहा है या नहीं। यदि पुरानी नींव पर नया निर्माण किया गया है, तो उसकी तकनीकी उपयुक्तता और भार सहने की क्षमता का परीक्षण किया जाएगा।

भूकंपरोधी क्षमता का भी होगा परीक्षण

जांच का एक महत्वपूर्ण पहलू निर्माणाधीन भवन की भूकंपीय मजबूती है। समिति यह परखेगी कि भवन की संरचना भूकंप के झटकों को सहन करने के लिए निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप है या नहीं।

निर्माण की डिजाइन, नींव की स्थिति और संरचनात्मक सुरक्षा से जुड़े पहलुओं की जांच के बाद ही इसकी मजबूती को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

पुराने हादसे के बाद उठे थे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल

दरअसल, 19 नवंबर 2025 को मां पीतांबरा पीठ परिसर में निर्माणाधीन मिनी कॉरिडोर के मुख्य प्रवेश द्वार के आठ पिलर अचानक गिर गए थे। घटना के समय मंदिर में संध्या आरती चल रही थी। पिलर गिरने के बाद निर्माण की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल उठे थे।

इसके बाद निर्माण की मजबूती और पुरानी नींव के इस्तेमाल को लेकर मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया। याचिकाकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पहले ढही संरचना की पुरानी नींव पर ही दोबारा निर्माण किया जा रहा है। इससे भवन की मजबूती और भूकंपरोधी क्षमता प्रभावित होने की आशंका जताई गई।

हालांकि, इन तकनीकी आशंकाओं की वास्तविकता स्वतंत्र जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

सात दिन में आएगी जांच रिपोर्ट

अब कलेक्टर की ओर से गठित तकनीकी समिति की रिपोर्ट पर सबकी नजर है। समिति की जांच से यह स्पष्ट होने की उम्मीद है कि मिनी कॉरिडोर का निर्माण निर्धारित इंजीनियरिंग मानकों के अनुरूप हो रहा है या नहीं। रिपोर्ट के आधार पर जिला प्रशासन आगे का निर्णय लेगा।

संबंधित खबरें

दतिया में बेखौफ बदमाश, बीच शहर की फायरिंग, युवक को लगी गोली; अस्पताल में भर्ती

दतिया में बेखौफ बदमाश, बीच शहर की फायरिंग, युवक को लगी गोली; अस्पताल में भर्ती

दतिया
14 Nov 2026
केंद्रीय मंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह अचानक पहुंचीं दतिया; मां बगलामुखी के किए दर्शन, सुरक्षा बल रहा तैनात

केंद्रीय मंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह अचानक पहुंचीं दतिया; मां बगलामुखी के किए दर्शन, सुरक्षा बल रहा तैनात

दतिया
26 Oct 2026
भोपाल से दतिया-खजुराहो के लिए 1 नवंबर से उड़ानें, पहली 5 सीटें सिर्फ ₹1,000 में होगी बुक

भोपाल से दतिया-खजुराहो के लिए 1 नवंबर से उड़ानें, पहली 5 सीटें सिर्फ ₹1,000 में होगी बुक

दतिया
19 Oct 2026

लेटेस्ट पोस्ट्स

दतिया: पीताम्बरा पीठ मिनी कॉरिडोर निर्माण कार्यो की होगी जांच, कलेक्टर ने बनाई समिति, 7 दिन में मांगी रिपोर्ट

दतिया: पीताम्बरा पीठ मिनी कॉरिडोर निर्माण कार्यो की होगी जांच, कलेक्टर ने बनाई समिति, 7 दिन में मांगी रिपोर्ट

31 मिनट पहले
मुंबई में दाऊद इब्राहिम के पुश्तैनी घर पर चला बुलडोजर, BMC ने क्यों गिराई 87 साल पुरानी इमारत?

मुंबई में दाऊद इब्राहिम के पुश्तैनी घर पर चला बुलडोजर, BMC ने क्यों गिराई 87 साल पुरानी इमारत?

1 घंटा पहले
'VIP आए तो सड़कें साफ, बाकी दिनों में गंदगी क्यों?' बॉम्बे हाई कोर्ट ने BMC को लगाई फटकार

'VIP आए तो सड़कें साफ, बाकी दिनों में गंदगी क्यों?' बॉम्बे हाई कोर्ट ने BMC को लगाई फटकार

18 घंटे पहले
BJP विधायक के बेटे को जेल: हत्या के प्रयास मामले में 41वें दिन किया सरेंडर, कोर्ट ने लगाई फटकार

BJP विधायक के बेटे को जेल: हत्या के प्रयास मामले में 41वें दिन किया सरेंडर, कोर्ट ने लगाई फटकार

20 घंटे पहले
MP Cabinet Meeting: नौकरी, उद्योग और बिजली को लेकर मोहन सरकार के अहम फैसले

MP Cabinet Meeting: नौकरी, उद्योग और बिजली को लेकर मोहन सरकार के अहम फैसले

23 घंटे पहले
सभी लेटेस्ट खबरें देखें →

फेसबुक पर जुड़ें

सबसे तेज़ न्यूज़ अपडेट्स और एक्सक्लूसिव वीडियो के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

Follow @ChambalKiChugli

न्यूज़लेटर सब्सक्राइब

रोजाना ताज़ा खबरें आपके इनबॉक्स में!