चंबल की चुगली
होम
ट्रेंडिंग
मध्यप्रदेश
देश
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
व्यापार
टेक्नोलॉजी
शिक्षा
खेल
Chambal Ki Chugli

चंबल की चुगली भारत का सबसे तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हम देश-दुनिया, मध्य प्रदेश और सभी ताज़ा खबरें आप तक सबसे पहले पहुंचाते हैं।

चंबल की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • चंबल
  • ग्वालियर
  • मुरैना
  • देश
  • राजनीति
  • हमारे बारे में

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 CHAMBAL KI CHUGLI. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होमश्योपुरश्योपुर में वन टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला, हवाई फायर के बाद पीछे हटी भीड़; जानिए क्यों बिगड़ा मामला

श्योपुर में वन टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला, हवाई फायर के बाद पीछे हटी भीड़; जानिए क्यों बिगड़ा मामला

श्योपुर में अतिक्रमण हटाने गई वन टीम पर ग्रामीणों ने हमला किया। दो सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ हुई। हवाई फायर के बाद भीड़ पीछे हटी।

Ankit Paryal
By Ankit Paryal
30 Sept 2026
श्योपुर में वन टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला, हवाई फायर के बाद पीछे हटी भीड़; जानिए क्यों बिगड़ा मामला
श्योपुर में वन टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला

श्योपुर में वनभूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम को ग्रामीणों ने घेर लिया। ट्रैक्टर जब्त करने की कार्रवाई के विरोध में लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला करने का आरोप है। घटना में वनकर्मियों से मारपीट और दो सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ की गई। घटना का वीडियो बुधवार को सामने आया।

ट्रैक्टर जब्त करने पर बिगड़ा मामला

मामला मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे कूनो वन्यप्राणी वनमंडल की अगरा रेंज के खड़ेरा गांव का है। वन विभाग के अनुसार, पिछले साल कब्जामुक्त कराई गई वनभूमि पर दोबारा अतिक्रमण कर बुआई की तैयारी की सूचना मिली थी। इसी पर टीम कार्रवाई करने पहुंची थी।

मौके पर कुछ ट्रैक्टर चिह्नित किए गए थे। टीम ने इन्हें जब्त करने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। वन विभाग की शिकायत में रामवरन, भूरा, कान्हा, शिवराम, देवेंद्र समेत अन्य लोगों पर हमले का आरोप लगाया गया है।

वनकर्मियों से मारपीट का आरोप

शिकायत के मुताबिक, भीड़ ने वनरक्षक बारेलाल मीणा को घेरकर लाठी-डंडों से पीटा और उनकी वर्दी फाड़ दी। वनपाल राजेश अर्गल के साथ भी मारपीट का आरोप है। वनरक्षक सुरेंद्र आदिवासी और महिला वनरक्षक शीला आदिवासी से झूमाझटकी और अभद्रता की बात भी शिकायत में कही गई है।

दो वाहनों में तोड़फोड़

हमले के दौरान वन विभाग के दो सरकारी वाहनों पर पत्थर और लाठियां बरसाने का आरोप है। इससे दोनों वाहनों के कांच टूट गए और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

गार्ड ने किया हवाई फायर

वन अमले के अनुसार, स्थिति बिगड़ने पर साथ मौजूद पार्क के सुरक्षा गार्ड ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायर किया। इसके बाद भीड़ पीछे हटी और वन विभाग की टीम वहां से निकल सकी।

घटना के बाद वन अमले ने मगरधा थाने में शासकीय काम में बाधा, मारपीट और तोड़फोड़ की शिकायत दी है। पुलिस घटना के वीडियो और शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

संबंधित खबरें

कूनो में नामीबियाई चीता गौरव की मौत, जानिए जंगल में क्या हुआ और अब कितने चीते बचे?

कूनो में नामीबियाई चीता गौरव की मौत, जानिए जंगल में क्या हुआ और अब कितने चीते बचे?

मध्यप्रदेश, श्योपुर
22 Sept 2026
कन्या कॉलेज में कलेक्टर ने देखी अव्यवस्थाएं, 3 को नोटिस; छात्राओं की सुरक्षा के लिए अब पुलिस गश्त

कन्या कॉलेज में कलेक्टर ने देखी अव्यवस्थाएं, 3 को नोटिस; छात्राओं की सुरक्षा के लिए अब पुलिस गश्त

श्योपुर
12 Sept 2026
Sheopur Weather: श्योपुर में रात से बारिश का दौर जारी, 5 डिग्री गिरा तापमान; नदियां उफान पर, धान की फसल को राहत

Sheopur Weather: श्योपुर में रात से बारिश का दौर जारी, 5 डिग्री गिरा तापमान; नदियां उफान पर, धान की फसल को राहत

श्योपुर
4 Sept 2026

लेटेस्ट पोस्ट्स

श्योपुर में वन टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला, हवाई फायर के बाद पीछे हटी भीड़; जानिए क्यों बिगड़ा मामला

श्योपुर में वन टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला, हवाई फायर के बाद पीछे हटी भीड़; जानिए क्यों बिगड़ा मामला

1 घंटा पहले
मुरैना में पति से मारपीट का आरोप, पत्नी-बेटे पर केस; जानिए 7-8 महीने से क्यों चल रहा था विवाद

मुरैना में पति से मारपीट का आरोप, पत्नी-बेटे पर केस; जानिए 7-8 महीने से क्यों चल रहा था विवाद

कल
मढ़खेड़ा सरपंच के खिलाफ जनसुनवाई में शिकायत, जानिए तालाब से मनरेगा तक क्या-क्या आरोप लगे?

मढ़खेड़ा सरपंच के खिलाफ जनसुनवाई में शिकायत, जानिए तालाब से मनरेगा तक क्या-क्या आरोप लगे?

कल
पत्नी की हत्या के बाद 26 दिन तक फरार रहा पति, झांसी में पकड़ा तो सामने आई ये वजह

पत्नी की हत्या के बाद 26 दिन तक फरार रहा पति, झांसी में पकड़ा तो सामने आई ये वजह

4 दिन पहले
गुना में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबा युवक, 20 घंटे बाद मिला शव; जानिए कैसे हुआ हादसा

गुना में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबा युवक, 20 घंटे बाद मिला शव; जानिए कैसे हुआ हादसा

4 दिन पहले
सभी लेटेस्ट खबरें देखें →

फेसबुक पर जुड़ें

सबसे तेज़ न्यूज़ अपडेट्स और एक्सक्लूसिव वीडियो के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

Follow @ChambalKiChugli

न्यूज़लेटर सब्सक्राइब

रोजाना ताज़ा खबरें आपके इनबॉक्स में!