चंबल की चुगली
होम
ट्रेंडिंग
मध्यप्रदेश
देश
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
व्यापार
टेक्नोलॉजी
शिक्षा
खेल
Chambal Ki Chugli

चंबल की चुगली भारत का सबसे तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हम देश-दुनिया, मध्य प्रदेश और सभी ताज़ा खबरें आप तक सबसे पहले पहुंचाते हैं।

चंबल की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • चंबल
  • ग्वालियर
  • मुरैना
  • देश
  • राजनीति
  • हमारे बारे में

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 CHAMBAL KI CHUGLI. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होमदेशJantar Mantar Violence: 'जब मेरे पापा घर आए, तो उनकी वर्दी खून से लाल थी'; CJP प्रोटेस्ट में जख्मी हुए पुलिसकर्मी की बेटी ने क्या कहा?

Jantar Mantar Violence: 'जब मेरे पापा घर आए, तो उनकी वर्दी खून से लाल थी'; CJP प्रोटेस्ट में जख्मी हुए पुलिसकर्मी की बेटी ने क्या कहा?

Jantar Mantar Violence: जंतर-मंतर हिंसा में घायल पुलिसकर्मियों के परिवार सामने आए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने पत्थरबाजी और हमले का आरोप लगाते हुए पुलिसकर्मियों के लिए इंसाफ की मांग की।

By Sakshi
31 Jul 2026
Jantar Mantar Violence: 'जब मेरे पापा घर आए, तो उनकी वर्दी खून से लाल थी'; CJP प्रोटेस्ट में जख्मी हुए पुलिसकर्मी की बेटी ने क्या कहा?
Injured Police family conference

नई दिल्ली। CJP के प्रोटेस्ट के दौरान हुई हिंसा में कई लोगों को गंभीर चोंटे आयी। एक तरफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे लोगों को लाठी पड़ी। वहीं, दूसरी तरफ बड़ी संख्या में पुलिसर्मी भी जख्मी हुए। अब घायल पुलिसकर्मियों के परिवार सामने आए हैं।

हालही में उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उस दिन की पूरी घटना बताई और पुलिसकर्मियों के लिए इंसाफ की मांग की। परिजनों का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान हालात अचानक बिगड़ गए। भीड़ ने पुलिस पर पत्थर, गमले, जूते-चप्पल फेंके, जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस हिंसा में 5 IPS अधिकारियों समेत 180 पुलिसकर्मी जख्मी हुए थे। वहीं करीब 60 प्रदर्शनकारी भी घायल हुए थे।

बीटा बोला - पापा कहते थे, ये अब छात्रों का प्रदर्शन नहीं रहा

घायल सब-इंस्पेक्टर के बेटे कुंजल ने बताया कि उनके पिता जंतर-मंतर पर फ्रंट लाइन बैरिकेड पर तैनात थे। वह अक्सर घर आकर कहते थे कि अब यह प्रदर्शन सिर्फ छात्रों का नहीं लग रहा, इसमें कुछ असामाजिक तत्व भी शामिल हो गए हैं।

कुंजल ने कहा कि अगले ही दिन उनके पिता हिंसा में घायल हो गए। जब उन्होंने उन्हें देखा तो उनकी वर्दी खून से लाल थी। इसके बावजूद उनके पिता ने सिर्फ इतना कहा, बेटा, कोई बात नहीं... चोट लगती रहती है। जबकि उनके सिर में चार टांके लगे थे।

उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर पुलिस को ही गलत ठहराया जा रहा है, जबकि घायल होने वाले पुलिसकर्मियों की बात कोई नहीं सुन रहा। इसी वजह से उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया ताकि पुलिसकर्मियों का पक्ष भी सामने आ सके।

Sub inspector's son
Sub inspector's son

हेलमेट टूट गया, पत्थर सिर पर लगता तो...

घायल एएसआई की पत्नी सीमा ने भी उस दिन का दर्द साझा किया। उन्होंने बताया कि 20 जुलाई को उनके पति ड्यूटी के लिए सुबह जल्दी निकल गए थे। दिन में उन्होंने फोन कर बताया था कि भीड़ बढ़ रही है और प्रदर्शनकारी संसद की ओर मार्च कर रहे हैं।

शाम को जब उन्होंने फोन किया तो पता चला कि उनके पति इलाज के लिए एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती हैं। सीमा का कहना है भीड़ ने पुलिस पर पत्थर, गमले और जूते-चप्पलों से हमला किया। उनके पति का हेलमेट पूरी तरह टूट गया। उन्होंने कहा, अगर पत्थर सीधे सिर पर लग जाता, तो शायद वो आज हमारे बीच नहीं होते।

wife of ASI Seema
wife of ASI Seema

संसद में उठा पुलिसकर्मियों का मुद्दा

घायल पुलिसकर्मियों के परिवारों ने सरकार और सांसदों से मांग की कि संसद में सिर्फ प्रदर्शनकारियों की नहीं, बल्कि ड्यूटी के दौरान घायल हुए पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की भी बात होनी चाहिए। उनका कहना है कि पुलिस संसद और लोगों की सुरक्षा के लिए खड़ी रहती है, इसलिए उनके दर्द और बलिदान को भी नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

संबंधित खबरें

आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई ताकत: 36 हजार किमी ऊपर से EOS-05 उपग्रह रखेगा बाढ़ और तूफान पर नजर

आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई ताकत: 36 हजार किमी ऊपर से EOS-05 उपग्रह रखेगा बाढ़ और तूफान पर नजर

देश
4 Sept 2026
छात्रों के मानसिक तनाव को कम करने वाला फैसला: SC ने रद्द की FIR, नीट 2026 के पीड़ितों को 3 महीने में मिलेगा मुआवजा

छात्रों के मानसिक तनाव को कम करने वाला फैसला: SC ने रद्द की FIR, नीट 2026 के पीड़ितों को 3 महीने में मिलेगा मुआवजा

देश
1 Sept 2026
अपने बजट की 'सेहत' का रखें ध्यान: 1 सितंबर से बदल रहे 11 नियम बिगाड़ सकते हैं आपके घर का वित्तीय मैनेजमेंट

अपने बजट की 'सेहत' का रखें ध्यान: 1 सितंबर से बदल रहे 11 नियम बिगाड़ सकते हैं आपके घर का वित्तीय मैनेजमेंट

देश
31 Aug 2026

लेटेस्ट पोस्ट्स

कन्या कॉलेज में कलेक्टर ने देखी अव्यवस्थाएं, 3 को नोटिस; छात्राओं की सुरक्षा के लिए अब पुलिस गश्त

कन्या कॉलेज में कलेक्टर ने देखी अव्यवस्थाएं, 3 को नोटिस; छात्राओं की सुरक्षा के लिए अब पुलिस गश्त

कल
Gwalior News: डबरा में 50 स्कूली बच्चों से भरी बस पर 4 राउंड फायरिंग, ड्राइवर गंभीर; जानिए आखिर क्यों बरसीं गोलियां?

Gwalior News: डबरा में 50 स्कूली बच्चों से भरी बस पर 4 राउंड फायरिंग, ड्राइवर गंभीर; जानिए आखिर क्यों बरसीं गोलियां?

कल
Morena News: मुरैना में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर सख्ती, 1 लाख जुर्माना; लाइसेंस रद्द और चुनाव लड़ने पर रोक की तैयारी

Morena News: मुरैना में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर सख्ती, 1 लाख जुर्माना; लाइसेंस रद्द और चुनाव लड़ने पर रोक की तैयारी

कल
MP में 20 साल बाद सुरक्षित और इको-फ्रेंडली सफर: 25 सितंबर से शुरू होगी 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा'

MP में 20 साल बाद सुरक्षित और इको-फ्रेंडली सफर: 25 सितंबर से शुरू होगी 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा'

2 दिन पहले
नियमों के कानूनी पेंच में उलझी MP शिक्षक भर्ती: 59 हजार प्रमोशन पदों को लेकर क्या कहता है नियम?

नियमों के कानूनी पेंच में उलझी MP शिक्षक भर्ती: 59 हजार प्रमोशन पदों को लेकर क्या कहता है नियम?

3 दिन पहले
सभी लेटेस्ट खबरें देखें →

फेसबुक पर जुड़ें

सबसे तेज़ न्यूज़ अपडेट्स और एक्सक्लूसिव वीडियो के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

Follow @ChambalKiChugli

न्यूज़लेटर सब्सक्राइब

रोजाना ताज़ा खबरें आपके इनबॉक्स में!