चंबल की चुगली
होम
ट्रेंडिंग
मध्यप्रदेश
देश
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
व्यापार
टेक्नोलॉजी
शिक्षा
खेल
Chambal Ki Chugli

चंबल की चुगली भारत का सबसे तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हम देश-दुनिया, मध्य प्रदेश और सभी ताज़ा खबरें आप तक सबसे पहले पहुंचाते हैं।

चंबल की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • चंबल
  • ग्वालियर
  • मुरैना
  • देश
  • राजनीति
  • हमारे बारे में

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 CHAMBAL KI CHUGLI. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होमदेशU.S. Ambassador Meets Omar Abdullah: जम्मू-कश्मीर पर दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले सर्जियो गोर?

U.S. Ambassador Meets Omar Abdullah: जम्मू-कश्मीर पर दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले सर्जियो गोर?

U.S. Ambassador Meets Omar Abdullah: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने जम्मू-कश्मीर दौरे के दौरान इसे भारत का अहम हिस्सा बताया। उन्होंने CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था की तारीफ की।

By Admin
19 Aug 2026
U.S. Ambassador Meets Omar Abdullah: जम्मू-कश्मीर पर दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले सर्जियो गोर?
उमर अब्दुल्लाह से मिले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

U.S. Ambassador Meets Omar Abdullah: भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने जम्मू-कश्मीर के अपने दौरे के दौरान कहा कि यह भारत का अहम हिस्सा है। यह दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 के प्रावधानों में बदलाव के बाद यह किसी अमेरिकी राजदूत की पहली आधिकारिक यात्रा बताई जा रही है।

उमर अब्दुल्ला से हुई मुलाकात

इस दौरान सर्जियो गोर ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की। दोनों के बीच भारत-अमेरिका संबंधों के साथ जम्मू-कश्मीर से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। उमर अब्दुल्ला ने बैठक को सकारात्मक बताते हुए कहा कि बातचीत में खास तौर पर इस बात पर चर्चा हुई कि अमेरिका जम्मू-कश्मीर के मामले में किस तरह सहयोग कर सकता है।

कश्मीर की खूबसूरती की तारीफ

वहीं अमेरिकी राजदूत ने अपनी पहली कश्मीर यात्रा का जिक्र करते हुए यहां की खूबसूरती की सराहना की। उन्होंने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सकारात्मक टिप्पणी की और कहा कि इसे बेहतर बनाने के लिए केंद्र और स्थानीय प्रशासन ने काफी काम किया है।

ट्रैवल एडवाइजरी पर भी हुई चर्चा

साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सर्जियो गोर ने संकेत दिया कि अमेरिका की ओर से जारी होने वाली ट्रैवल एडवाइजरी में इन परिस्थितियों को ध्यान में रखा जाएगा। हालांकि, उन्होंने किसी नई घोषणा या तत्काल बदलाव की बात से इनकार किया।

2019 के बाद पहला आधिकारिक दौरा

बता दें अनुच्छेद 370 में बदलाव के बाद यह अमेरिकी राजदूत की पहली आधिकारिक कश्मीर यात्रा बताई जा रही है। इससे पहले जनवरी 2020 में तत्कालीन अमेरिकी राजदूत केनेथ जस्टर 15 देशों के प्रतिनिधियों वाले एक डेलीगेशन के साथ जम्मू-कश्मीर पहुंचे थे।

भारत-अमेरिका संबंधों पर भी चर्चा

इस बैठक को लेकर उमर अब्दुल्ला ने कहा कि दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने और जम्मू-कश्मीर से जुड़े पुराने मुद्दों पर आगे बातचीत जारी रखने पर चर्चा हुई। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में यह संवाद और आगे बढ़ेगा।

संबंधित खबरें

आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई ताकत: 36 हजार किमी ऊपर से EOS-05 उपग्रह रखेगा बाढ़ और तूफान पर नजर

आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई ताकत: 36 हजार किमी ऊपर से EOS-05 उपग्रह रखेगा बाढ़ और तूफान पर नजर

देश
4 Sept 2026
छात्रों के मानसिक तनाव को कम करने वाला फैसला: SC ने रद्द की FIR, नीट 2026 के पीड़ितों को 3 महीने में मिलेगा मुआवजा

छात्रों के मानसिक तनाव को कम करने वाला फैसला: SC ने रद्द की FIR, नीट 2026 के पीड़ितों को 3 महीने में मिलेगा मुआवजा

देश
1 Sept 2026
अपने बजट की 'सेहत' का रखें ध्यान: 1 सितंबर से बदल रहे 11 नियम बिगाड़ सकते हैं आपके घर का वित्तीय मैनेजमेंट

अपने बजट की 'सेहत' का रखें ध्यान: 1 सितंबर से बदल रहे 11 नियम बिगाड़ सकते हैं आपके घर का वित्तीय मैनेजमेंट

देश
31 Aug 2026

लेटेस्ट पोस्ट्स

कन्या कॉलेज में कलेक्टर ने देखी अव्यवस्थाएं, 3 को नोटिस; छात्राओं की सुरक्षा के लिए अब पुलिस गश्त

कन्या कॉलेज में कलेक्टर ने देखी अव्यवस्थाएं, 3 को नोटिस; छात्राओं की सुरक्षा के लिए अब पुलिस गश्त

कल
Gwalior News: डबरा में 50 स्कूली बच्चों से भरी बस पर 4 राउंड फायरिंग, ड्राइवर गंभीर; जानिए आखिर क्यों बरसीं गोलियां?

Gwalior News: डबरा में 50 स्कूली बच्चों से भरी बस पर 4 राउंड फायरिंग, ड्राइवर गंभीर; जानिए आखिर क्यों बरसीं गोलियां?

कल
Morena News: मुरैना में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर सख्ती, 1 लाख जुर्माना; लाइसेंस रद्द और चुनाव लड़ने पर रोक की तैयारी

Morena News: मुरैना में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर सख्ती, 1 लाख जुर्माना; लाइसेंस रद्द और चुनाव लड़ने पर रोक की तैयारी

कल
MP में 20 साल बाद सुरक्षित और इको-फ्रेंडली सफर: 25 सितंबर से शुरू होगी 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा'

MP में 20 साल बाद सुरक्षित और इको-फ्रेंडली सफर: 25 सितंबर से शुरू होगी 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा'

कल
नियमों के कानूनी पेंच में उलझी MP शिक्षक भर्ती: 59 हजार प्रमोशन पदों को लेकर क्या कहता है नियम?

नियमों के कानूनी पेंच में उलझी MP शिक्षक भर्ती: 59 हजार प्रमोशन पदों को लेकर क्या कहता है नियम?

3 दिन पहले
सभी लेटेस्ट खबरें देखें →

फेसबुक पर जुड़ें

सबसे तेज़ न्यूज़ अपडेट्स और एक्सक्लूसिव वीडियो के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

Follow @ChambalKiChugli

न्यूज़लेटर सब्सक्राइब

रोजाना ताज़ा खबरें आपके इनबॉक्स में!