चंबल की चुगली
होम
ट्रेंडिंग
मध्यप्रदेश
देश
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
व्यापार
टेक्नोलॉजी
शिक्षा
खेल
Chambal Ki Chugli

चंबल की चुगली भारत का सबसे तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हम देश-दुनिया, मध्य प्रदेश और सभी ताज़ा खबरें आप तक सबसे पहले पहुंचाते हैं।

चंबल की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • चंबल
  • ग्वालियर
  • मुरैना
  • देश
  • राजनीति
  • हमारे बारे में

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 CHAMBAL KI CHUGLI. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होमदेशRBI Monetary Policy Meeting: रेपो रेट 5.25% पर स्थिर, महंगाई और वैश्विक हालात को देखते हुए लिया फैसला

RBI Monetary Policy Meeting: रेपो रेट 5.25% पर स्थिर, महंगाई और वैश्विक हालात को देखते हुए लिया फैसला

RBI ने लगातार तीसरी मौद्रिक नीति बैठक में रेपो रेट 5.25% पर बरकरार रखा है। केंद्रीय बैंक का कहना है कि महंगाई और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं को देखते हुए फिलहाल ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया गया। जानिए इस फैसले का अर्थव्यवस्था, लोन और आने वाली मौद्रिक नीति पर क्या असर पड़ सकता है।

By Sakshi
5 Aug 2026
RBI Monetary Policy Meeting: रेपो रेट 5.25% पर स्थिर, महंगाई और वैश्विक हालात को देखते हुए लिया फैसला
RBI Monetary Policy Meeting

नई दिल्ली, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नये वित्त वर्ष की तीसरी मौद्रिक नीति बैठक में रेपो रेट को 5.25 प्रतिशत पर यू ही बरकरार रखने का फैसला किया है। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने 5 अगस्त को इसका ऐलान करते हुए कहा कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और महंगाई के दबाव को ध्यान में रखकर अभी ब्याज दरों में कोई फेर बदल नहीं किया गया है। इस निर्णय का असर रेपो रेट से जुड़े होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन की EMI पर तुरंत, फिलहाल कोई खास बदलाव नहीं होगा।

महंगाई और वैश्विक परिस्थितियों पर RBI की नजर कुछ ऐसी

RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक 3 अगस्त से शुरू हुई थी। तीन दिन की समीक्षा के बाद केंद्रीय बैंक ने रेपो रेट को 5.25 प्रतिशत पर स्थिर रखने को चुना। गवर्नर संजय मल्होत्रा का कहना है कि वैश्विक बाजार में जारी उतार चढ़ाव , और महंगाई का बढ़ता दबाव भारतीय अर्थव्यवस्था को भी छू रहा है। इन परिस्थितियों में मौजूदा ब्याज दरों को यथावत रखना एक संतुलित नीति माना गया।

2025 में बार बार बदलती रहीं दरें

RBI ने साल 2025 के दौरान कई बार रेपो रेट में संशोधन किया था। फरवरी में इसे 6.50 प्रतिशत से घटाकर 6.25 प्रतिशत किया गया, फिर अप्रैल में 0.25 प्रतिशत की कटौती की गई और जून में 0.50 प्रतिशत और कम हुआ। इसके बाद दिसंबर में 0.25 प्रतिशत की अतिरिक्त कमी के साथ रेपो रेट 5.25 प्रतिशत के स्तर तक आ गया। अब लगातार तीसरी मौद्रिक नीति बैठक में भी इसे इसी जगह पर बनाए रखा गया है।

दिसंबर की बैठक, बाजार की निगाहें वहीं

बाजार जानकारों का कहना है कि अगर आने वाले महीनों में महंगाई का दबाव बना रहा , तो दिसंबर की मौद्रिक नीति समीक्षा में ब्याज दरों को लेकर दोबारा सोचा जा सकता है। उनके हिसाब से ईंधन की लागत, मौसम से जुड़ी दिक्कतें, और वैश्विक आर्थिक दबाव महंगाई को प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए आगे RBI जरुरत पड़ने पर नीतिगत ब्याज दरों में बदलाव कर सकता है, ये संकेत मिल रहे हैं।

फिलहाल आम लोगों को थोड़ी राहत जैसी

चूंकि रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है, इसलिए लोन की EMI , नए कर्ज और FD की ब्याज दरों में अभी बड़ा इधर उधर होने की उम्मीद नहीं है। फिर भी RBI ने स्पष्ट किया कि आगे के फैसले महंगाई और आर्थिक गतिविधियों की समीक्षा के आधार पर ही लिए जाएंगे। ऐसे में अगली मौद्रिक नीति बैठकों को लेकर बाजार, निवेशक और आम लोग सभी की नजर लगी रहेगी।

संबंधित खबरें

आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई ताकत: 36 हजार किमी ऊपर से EOS-05 उपग्रह रखेगा बाढ़ और तूफान पर नजर

आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई ताकत: 36 हजार किमी ऊपर से EOS-05 उपग्रह रखेगा बाढ़ और तूफान पर नजर

देश
4 Sept 2026
छात्रों के मानसिक तनाव को कम करने वाला फैसला: SC ने रद्द की FIR, नीट 2026 के पीड़ितों को 3 महीने में मिलेगा मुआवजा

छात्रों के मानसिक तनाव को कम करने वाला फैसला: SC ने रद्द की FIR, नीट 2026 के पीड़ितों को 3 महीने में मिलेगा मुआवजा

देश
1 Sept 2026
अपने बजट की 'सेहत' का रखें ध्यान: 1 सितंबर से बदल रहे 11 नियम बिगाड़ सकते हैं आपके घर का वित्तीय मैनेजमेंट

अपने बजट की 'सेहत' का रखें ध्यान: 1 सितंबर से बदल रहे 11 नियम बिगाड़ सकते हैं आपके घर का वित्तीय मैनेजमेंट

देश
31 Aug 2026

लेटेस्ट पोस्ट्स

कन्या कॉलेज में कलेक्टर ने देखी अव्यवस्थाएं, 3 को नोटिस; छात्राओं की सुरक्षा के लिए अब पुलिस गश्त

कन्या कॉलेज में कलेक्टर ने देखी अव्यवस्थाएं, 3 को नोटिस; छात्राओं की सुरक्षा के लिए अब पुलिस गश्त

कल
Gwalior News: डबरा में 50 स्कूली बच्चों से भरी बस पर 4 राउंड फायरिंग, ड्राइवर गंभीर; जानिए आखिर क्यों बरसीं गोलियां?

Gwalior News: डबरा में 50 स्कूली बच्चों से भरी बस पर 4 राउंड फायरिंग, ड्राइवर गंभीर; जानिए आखिर क्यों बरसीं गोलियां?

कल
Morena News: मुरैना में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर सख्ती, 1 लाख जुर्माना; लाइसेंस रद्द और चुनाव लड़ने पर रोक की तैयारी

Morena News: मुरैना में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर सख्ती, 1 लाख जुर्माना; लाइसेंस रद्द और चुनाव लड़ने पर रोक की तैयारी

कल
MP में 20 साल बाद सुरक्षित और इको-फ्रेंडली सफर: 25 सितंबर से शुरू होगी 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा'

MP में 20 साल बाद सुरक्षित और इको-फ्रेंडली सफर: 25 सितंबर से शुरू होगी 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा'

कल
नियमों के कानूनी पेंच में उलझी MP शिक्षक भर्ती: 59 हजार प्रमोशन पदों को लेकर क्या कहता है नियम?

नियमों के कानूनी पेंच में उलझी MP शिक्षक भर्ती: 59 हजार प्रमोशन पदों को लेकर क्या कहता है नियम?

3 दिन पहले
सभी लेटेस्ट खबरें देखें →

फेसबुक पर जुड़ें

सबसे तेज़ न्यूज़ अपडेट्स और एक्सक्लूसिव वीडियो के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

Follow @ChambalKiChugli

न्यूज़लेटर सब्सक्राइब

रोजाना ताज़ा खबरें आपके इनबॉक्स में!