चंबल की चुगली
होम
मध्यप्रदेश
देश
विदेश
खेल
मनोरंजन
शिक्षा
व्यापार
Chambal Ki Chugli

चंबल और ग्वालियर संभाग की ताज़ा खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की स्थानीय खबरों, राजनीति, क्राइम और जनहित के मुद्दों तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख घटनाओं की विश्वसनीय जानकारी पाएं Chambal Ki Chugli पर।

चंबल की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 CHAMBAL KI CHUGLI. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होमग्वालियरग्वालियर में दिवाली पर पटाखों का कहर! लापरवाही से झुलसे 39 लोग पहुंचे अस्पताल, बर्न यूनिट में 6 बच्चे भर्ती

ग्वालियर में दिवाली पर पटाखों का कहर! लापरवाही से झुलसे 39 लोग पहुंचे अस्पताल, बर्न यूनिट में 6 बच्चे भर्ती

ग्वालियर में दीपावली पर पटाखों की चिंगारी से 39 लोग झुलसकर अस्पताल पहुंचे। जेएएच की बर्न यूनिट में 6 बच्चे भर्ती हैं, सभी की हालत स्थिर है।

Uday Tagde
By Uday Tagde
10 Nov 2026
ग्वालियर में दिवाली पर पटाखों का कहर! लापरवाही से झुलसे 39 लोग पहुंचे अस्पताल, बर्न यूनिट में 6 बच्चे भर्ती
अनार की चिंगारी से झुलसे बच्चों के चेहरे

Gwalior News: दीपावली पर आतिशबाजी के दौरान हुई छोटी-सी लापरवाही कई लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई। पटाखों की चिंगारी और गर्म तेल से झुलसने के बाद ग्वालियर के सरकारी अस्पतालों में कुल 39 लोगों को उपचार के लिए पहुंचाया गया। इनमें 34 मरीज जयारोग्य अस्पताल (जेएएच) और 5 घायल जिला अस्पताल मुरार पहुंचे। जेएएच में झुलसे 6 बच्चों को बर्न यूनिट में भर्ती करना पड़ा। राहत की बात यह है कि सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

जेएएच की बर्न यूनिट में 6 बच्चे भर्ती

दीपावली को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने बर्न यूनिट में पहले से ही जरूरी व्यवस्थाएं की थीं। त्योहार के दौरान पटाखों या अन्य कारणों से झुलसने वाले मरीजों को यहां उपचार दिया गया। जेएएच पहुंचे 34 मरीजों में से 6 बच्चों को अधिक चोट लगने के कारण बर्न यूनिट में भर्ती किया गया। सोमवार को भर्ती सभी बच्चों की स्थिति में सुधार बताया गया। डॉक्टरों के अनुसार, किसी भी बच्चे को डीप बर्न नहीं हुआ है। उनका इलाज नियमित ड्रेसिंग और दवाओं के जरिए किया जा रहा है। मेडिकल टीम लगातार बच्चों की सेहत पर नजर बनाए हुए है।

अनार की चिंगारी से झुलसे बच्चों के चेहरे

अस्पताल पहुंचे बच्चों में कई ऐसे थे, जो अनार जलाते समय निकली चिंगारी की चपेट में आ गए। कुछ बच्चों ने अधजले पटाखों से बारूद निकालकर उन्हें दोबारा जलाने की कोशिश की, जिससे वे झुलस गए।

डेढ़ महीने के मासूम का गर्म तेल से झुलसा हाथ

पटाखों के अलावा घर में हुई एक घटना में डेढ़ महीने का बच्चा भी झुलस गया। मेला ग्राउंड के पास रहने वाली वर्षा घर में खाना बना रही थीं। इसी दौरान उनका बेटा अभिषेक खेलते हुए कढ़ाई तक पहुंच गया और हाथ गर्म तेल की चपेट में आ गया। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे।

सभी बच्चों की हालत स्थिर

जेएएच के वरिष्ठ प्लास्टिक सर्जन डॉ. मुकेश नरवरिया के मुताबिक, बर्न यूनिट में भर्ती सभी 6 बच्चों के हाथ और चेहरे झुलसे हैं, लेकिन किसी को भी डीप बर्न नहीं हुआ है। सभी की स्थिति स्थिर है और जीवन को कोई खतरा नहीं है। बच्चों को ड्रेसिंग और जरूरी दवाएं दी जा रही हैं।

जेएएच में भर्ती 6 बच्चों को छोड़कर बाकी 28 मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जिला अस्पताल मुरार पहुंचे पांचों घायलों को भी उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

दिवाली की छुट्टी का ओपीडी पर भी असर

दीपावली के त्योहार का असर अस्पताल की ओपीडी में भी देखने को मिला। जेएएच में सामान्य दिनों में रोजाना करीब 2 हजार मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन सोमवार को यह संख्या घटकर महज 235 रह गई।

आमतौर पर पर्चा काउंटर से लेकर डॉक्टरों के कंसल्टेशन रूम तक मरीजों की लंबी कतारें रहती हैं। हालांकि, त्योहार के चलते इस बार कई विभागों में सन्नाटा रहा और डॉक्टर मरीजों का इंतजार करते नजर आए।

संबंधित खबरें

11 साल की बच्ची से 50 वर्षीय रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म, चाची के घर दिवाली मनाने आई थी मासूम, आरोपी फरार; केस दर्ज

11 साल की बच्ची से 50 वर्षीय रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म, चाची के घर दिवाली मनाने आई थी मासूम, आरोपी फरार; केस दर्ज

ग्वालियर
12 Nov 2026
ग्वालियर में दो बच्चियां लापता, एक घर के बाहर खेलते समय गायब; दूसरी पिता की डांट से नाराज होकर निकली

ग्वालियर में दो बच्चियां लापता, एक घर के बाहर खेलते समय गायब; दूसरी पिता की डांट से नाराज होकर निकली

ग्वालियर
11 Nov 2026
ग्वालियर हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: यूपी एटीएस के हिरासत में संदिग्ध, लैपटॉप में मिले कई ई-मेल

ग्वालियर हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: यूपी एटीएस के हिरासत में संदिग्ध, लैपटॉप में मिले कई ई-मेल

ग्वालियर
11 Nov 2026

लेटेस्ट पोस्ट्स

स्वच्छता पुरस्कारों में MP की बड़ी उपलब्धि, 57 में से 9 राष्ट्रीय सम्मान प्रदेश के नाम

स्वच्छता पुरस्कारों में MP की बड़ी उपलब्धि, 57 में से 9 राष्ट्रीय सम्मान प्रदेश के नाम

8 घंटे पहले
नेतन्याहू की कुर्सी पर संकट! PM बनने से रोकने के लिए संसद में स्पेशल बिल पेश, भ्रष्टाचार के आरोपी नहीं बन सकेंगे प्रधानमंत्री

नेतन्याहू की कुर्सी पर संकट! PM बनने से रोकने के लिए संसद में स्पेशल बिल पेश, भ्रष्टाचार के आरोपी नहीं बन सकेंगे प्रधानमंत्री

9 घंटे पहले
'दादा की संपत्ति में पोते का अधिकार नहीं', सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला; पिता का हिस्सा माना जाएगा निजी संपत्ति

'दादा की संपत्ति में पोते का अधिकार नहीं', सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला; पिता का हिस्सा माना जाएगा निजी संपत्ति

12 घंटे पहले
धीरेंद्र शास्त्री की कथा सुनकर दिग्विजय सिंह को हुआ था कोरोना! पूर्व सीएम बोले- जिन नेताओं ने कथा कराई, सब चुनाव हार गए

धीरेंद्र शास्त्री की कथा सुनकर दिग्विजय सिंह को हुआ था कोरोना! पूर्व सीएम बोले- जिन नेताओं ने कथा कराई, सब चुनाव हार गए

13 घंटे पहले
11 साल की बच्ची से 50 वर्षीय रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म, चाची के घर दिवाली मनाने आई थी मासूम, आरोपी फरार; केस दर्ज

11 साल की बच्ची से 50 वर्षीय रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म, चाची के घर दिवाली मनाने आई थी मासूम, आरोपी फरार; केस दर्ज

14 घंटे पहले
सभी लेटेस्ट खबरें देखें →

फेसबुक पर जुड़ें

सबसे तेज़ न्यूज़ अपडेट्स और एक्सक्लूसिव वीडियो के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

Follow @ChambalKiChugli

न्यूज़लेटर सब्सक्राइब

रोजाना ताज़ा खबरें आपके इनबॉक्स में!