चंबल की चुगली
होम
मध्यप्रदेश
देश
विदेश
खेल
मनोरंजन
शिक्षा
व्यापार
Chambal Ki Chugli

चंबल और ग्वालियर संभाग की ताज़ा खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की स्थानीय खबरों, राजनीति, क्राइम और जनहित के मुद्दों तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख घटनाओं की विश्वसनीय जानकारी पाएं Chambal Ki Chugli पर।

चंबल की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 CHAMBAL KI CHUGLI. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होमगुनागुना में एक ही नाबालिग की दो बार किडनैपिंग: पुलिस ने किया बरामद, पहले आरोपी ने ही किया अपहरण, कोर्ट ने भेजा जेल

गुना में एक ही नाबालिग की दो बार किडनैपिंग: पुलिस ने किया बरामद, पहले आरोपी ने ही किया अपहरण, कोर्ट ने भेजा जेल

गुना में 13 साल की नाबालिग का एक ही युवक द्वारा दो बार अपहरण करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बालिका को दूसरी बार बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

Uday Tagde
By Uday Tagde
31 Oct 2026
गुना में एक ही नाबालिग की दो बार किडनैपिंग: पुलिस ने किया बरामद, पहले आरोपी ने ही किया अपहरण, कोर्ट ने भेजा जेल
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Guna News: गुना के कैंट थाना क्षेत्र में 13 साल की नाबालिग को एक ही युवक द्वारा दो बार बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पहली बार सितंबर में लापता हुई बालिका को पुलिस ने बरामद कर परिजनों को सौंप दिया था। इसके बाद 26 अक्टूबर को वह फिर लापता हो गई। पुलिस ने गुरुवार को उसे दोबारा बरामद कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश किए जाने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

सितंबर में पहली बार लापता हुई थी नाबालिग

जानकारी के मुताबिक, 16 सितंबर को कैंट थाना क्षेत्र से 13 वर्षीय बालिका लापता हो गई थी। उसकी मां ने पुलिस को बताया था कि बेटी बिना बताए घर से चली गई है। परिजनों की तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला, जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने 29 सितंबर को बालिका को बरामद किया। इसके बाद उसके बयान दर्ज किए गए। बालिका ने सचिन धाकड़ निवासी ग्राम एनवारा, हाल बृजविहार कॉलोनी नानाखेड़ी पर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।

दोबारा लापता होने पर फिर शुरू हुई तलाश

बालिका के बयानों के आधार पर पुलिस ने मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी थीं। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी बीच 26 अक्टूबर को बालिका फिर लापता हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने दोबारा उसकी तलाश शुरू की। गुरुवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बालिका को बरामद कर लिया।

बयानों के आधार पर आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, दूसरी बार बरामदगी के बाद भी बालिका ने अपने बयान में सचिन धाकड़ द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की बात कही। इसके आधार पर पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत आगे की कार्रवाई की। पुलिस ने सचिन पुत्र हरगोविंद धाकड़ (21) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से ग्राम एनवारा, थाना बदरवास, जिला शिवपुरी का निवासी है और फिलहाल बृजविहार कॉलोनी नानाखेड़ी में रह रहा था।

कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी जेल भेजा गया

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया। मामले में पुलिस की कार्रवाई बालिका के बयानों और दर्ज प्रकरण के आधार पर आगे बढ़ाई गई है।

संबंधित खबरें

गुना के जंगल में पहुंचा कूनो का चीता: 36 घंटे में तय किया 150 किमी का सफर, वन विभाग अलर्ट

गुना के जंगल में पहुंचा कूनो का चीता: 36 घंटे में तय किया 150 किमी का सफर, वन विभाग अलर्ट

गुना
3 Nov 2026
गुना में जमीन विवाद में गोलीबारी; भाजपा नेता के छोटे भाई की मौत, दो आरोपी गिरफ्तार

गुना में जमीन विवाद में गोलीबारी; भाजपा नेता के छोटे भाई की मौत, दो आरोपी गिरफ्तार

गुना
26 Oct 2026
GM पर छेड़छाड़ की FIR, फिर युवती पर ही दर्ज हुआ केस; जानिए आखिर क्या है पूरा मामला?

GM पर छेड़छाड़ की FIR, फिर युवती पर ही दर्ज हुआ केस; जानिए आखिर क्या है पूरा मामला?

गुना, अपराध
2 Oct 2026

लेटेस्ट पोस्ट्स

स्वच्छता पुरस्कारों में MP की बड़ी उपलब्धि, 57 में से 9 राष्ट्रीय सम्मान प्रदेश के नाम

स्वच्छता पुरस्कारों में MP की बड़ी उपलब्धि, 57 में से 9 राष्ट्रीय सम्मान प्रदेश के नाम

9 घंटे पहले
नेतन्याहू की कुर्सी पर संकट! PM बनने से रोकने के लिए संसद में स्पेशल बिल पेश, भ्रष्टाचार के आरोपी नहीं बन सकेंगे प्रधानमंत्री

नेतन्याहू की कुर्सी पर संकट! PM बनने से रोकने के लिए संसद में स्पेशल बिल पेश, भ्रष्टाचार के आरोपी नहीं बन सकेंगे प्रधानमंत्री

10 घंटे पहले
'दादा की संपत्ति में पोते का अधिकार नहीं', सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला; पिता का हिस्सा माना जाएगा निजी संपत्ति

'दादा की संपत्ति में पोते का अधिकार नहीं', सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला; पिता का हिस्सा माना जाएगा निजी संपत्ति

13 घंटे पहले
धीरेंद्र शास्त्री की कथा सुनकर दिग्विजय सिंह को हुआ था कोरोना! पूर्व सीएम बोले- जिन नेताओं ने कथा कराई, सब चुनाव हार गए

धीरेंद्र शास्त्री की कथा सुनकर दिग्विजय सिंह को हुआ था कोरोना! पूर्व सीएम बोले- जिन नेताओं ने कथा कराई, सब चुनाव हार गए

14 घंटे पहले
11 साल की बच्ची से 50 वर्षीय रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म, चाची के घर दिवाली मनाने आई थी मासूम, आरोपी फरार; केस दर्ज

11 साल की बच्ची से 50 वर्षीय रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म, चाची के घर दिवाली मनाने आई थी मासूम, आरोपी फरार; केस दर्ज

15 घंटे पहले
सभी लेटेस्ट खबरें देखें →

फेसबुक पर जुड़ें

सबसे तेज़ न्यूज़ अपडेट्स और एक्सक्लूसिव वीडियो के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

Follow @ChambalKiChugli

न्यूज़लेटर सब्सक्राइब

रोजाना ताज़ा खबरें आपके इनबॉक्स में!