चंबल की चुगली
होम
ट्रेंडिंग
मध्यप्रदेश
देश
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
व्यापार
टेक्नोलॉजी
शिक्षा
खेल
Chambal Ki Chugli

चंबल की चुगली भारत का सबसे तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हम देश-दुनिया, मध्य प्रदेश और सभी ताज़ा खबरें आप तक सबसे पहले पहुंचाते हैं।

चंबल की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • चंबल
  • ग्वालियर
  • मुरैना
  • देश
  • राजनीति
  • हमारे बारे में

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 CHAMBAL KI CHUGLI. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होमग्वालियरSawan First Monday 2026: सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी भीड़, रात 12 बजे खुले अचलेश्वर मंदिर के पट

Sawan First Monday 2026: सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी भीड़, रात 12 बजे खुले अचलेश्वर मंदिर के पट

Sawan First Monday 2026: सावन के पहले सोमवार पर ग्वालियर के अचलेश्वर समेत प्रमुख शिवालयों में आधी रात से दर्शन शुरू हो गए। गंगाजल और पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।

By Sakshi
3 Aug 2026
Sawan First Monday 2026: सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी भीड़, रात 12 बजे खुले अचलेश्वर मंदिर के पट
gwalior shiv tample

Sawan First Monday 2026: ग्वालियर। सावन के पहले सोमवार पर ग्वालियर के शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। शहर के प्रसिद्ध अचलेश्वर महादेव मंदिर के कपाट रविवार रात 12 बजे खोल दिए गए, जिसके बाद सबसे पहले कांवड़ियों ने गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इसके बाद आम श्रद्धालुओं के लिए भी दर्शन शुरू कर दिए गए।

शिवालयों में लगी लंबी कतारें

तड़के 4 बजे से अचलेश्वर महादेव, कोटेश्वर महादेव, गुप्तेश्वर महादेव, चकलेश्वर, भूतेश्वर, मार्कण्डेश्वर महादेव और कलिकेश्वर नाग मंदिर समेत कई शिवालयों में लंबी-लंबी कतारें लग गईं। पूरा माहौल 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयघोष से गूंजता रहा।

श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का गंगाजल, दूध, दही, घी, शहद और पंचामृत से विशेष अभिषेक किया। मंदिरों के बाहर बेलपत्र, धतूरा, भांग और पूजन सामग्री की दुकानों पर भी सुबह से भारी भीड़ देखने को मिली।

gwalior shiv tample
gwalior shiv tample

100 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति ने महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था की है। वहीं सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर और आसपास 100 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, ताकि दर्शन व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

उधर, भितरवार के सिंध और पार्वती नदी के संगम पर स्थित धूमेश्वर धाम में भी सावन के पहले सोमवार पर विशेष मेले का आयोजन किया जा रहा है। यहां हजारों श्रद्धालु स्नान कर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।

श्रावण मास के पहले सोमवार पर ग्वालियर के लगभग सभी प्रमुख शिवालयों में देर रात से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। प्रशासन और मंदिर समितियों ने भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और यातायात के विशेष इंतजाम किए हैं।

संबंधित खबरें

Gwalior News: डबरा में 50 स्कूली बच्चों से भरी बस पर 4 राउंड फायरिंग, ड्राइवर गंभीर; जानिए आखिर क्यों बरसीं गोलियां?

Gwalior News: डबरा में 50 स्कूली बच्चों से भरी बस पर 4 राउंड फायरिंग, ड्राइवर गंभीर; जानिए आखिर क्यों बरसीं गोलियां?

ग्वालियर, अपराध
12 Sept 2026
Cyber Crime News: ग्वालियर में निवेश के नाम पर 1.63 करोड़ की साइबर ठगी, म्यूल खातों का नेटवर्क चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Cyber Crime News: ग्वालियर में निवेश के नाम पर 1.63 करोड़ की साइबर ठगी, म्यूल खातों का नेटवर्क चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर, अपराध
2 Sept 2026
Crime News:डबरा में युवती मुंह बोला भाई घर लेकर पहुंची तो पिता ने कर दी हत्या, मां बोली- पति और देवर ने मिलकर बेटी का गला घोंट दिया

Crime News:डबरा में युवती मुंह बोला भाई घर लेकर पहुंची तो पिता ने कर दी हत्या, मां बोली- पति और देवर ने मिलकर बेटी का गला घोंट दिया

अपराध, ग्वालियर
2 Sept 2026

लेटेस्ट पोस्ट्स

कन्या कॉलेज में कलेक्टर ने देखी अव्यवस्थाएं, 3 को नोटिस; छात्राओं की सुरक्षा के लिए अब पुलिस गश्त

कन्या कॉलेज में कलेक्टर ने देखी अव्यवस्थाएं, 3 को नोटिस; छात्राओं की सुरक्षा के लिए अब पुलिस गश्त

कल
Gwalior News: डबरा में 50 स्कूली बच्चों से भरी बस पर 4 राउंड फायरिंग, ड्राइवर गंभीर; जानिए आखिर क्यों बरसीं गोलियां?

Gwalior News: डबरा में 50 स्कूली बच्चों से भरी बस पर 4 राउंड फायरिंग, ड्राइवर गंभीर; जानिए आखिर क्यों बरसीं गोलियां?

कल
Morena News: मुरैना में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर सख्ती, 1 लाख जुर्माना; लाइसेंस रद्द और चुनाव लड़ने पर रोक की तैयारी

Morena News: मुरैना में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर सख्ती, 1 लाख जुर्माना; लाइसेंस रद्द और चुनाव लड़ने पर रोक की तैयारी

कल
MP में 20 साल बाद सुरक्षित और इको-फ्रेंडली सफर: 25 सितंबर से शुरू होगी 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा'

MP में 20 साल बाद सुरक्षित और इको-फ्रेंडली सफर: 25 सितंबर से शुरू होगी 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा'

कल
नियमों के कानूनी पेंच में उलझी MP शिक्षक भर्ती: 59 हजार प्रमोशन पदों को लेकर क्या कहता है नियम?

नियमों के कानूनी पेंच में उलझी MP शिक्षक भर्ती: 59 हजार प्रमोशन पदों को लेकर क्या कहता है नियम?

2 दिन पहले
सभी लेटेस्ट खबरें देखें →

फेसबुक पर जुड़ें

सबसे तेज़ न्यूज़ अपडेट्स और एक्सक्लूसिव वीडियो के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

Follow @ChambalKiChugli

न्यूज़लेटर सब्सक्राइब

रोजाना ताज़ा खबरें आपके इनबॉक्स में!