चंबल की चुगली
होम
ट्रेंडिंग
मध्यप्रदेश
देश
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
व्यापार
टेक्नोलॉजी
शिक्षा
खेल
Chambal Ki Chugli

चंबल की चुगली भारत का सबसे तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हम देश-दुनिया, मध्य प्रदेश और सभी ताज़ा खबरें आप तक सबसे पहले पहुंचाते हैं।

चंबल की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • चंबल
  • ग्वालियर
  • मुरैना
  • देश
  • राजनीति
  • हमारे बारे में

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 CHAMBAL KI CHUGLI. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होममध्यप्रदेशCM Mohan Yadav: UCC पर फिर गरजे CM मोहन यादव, बोले- मुस्लिम बहनों को सिर्फ 'तलाक' बोलकर नहीं छोड़ा जा सकता!

CM Mohan Yadav: UCC पर फिर गरजे CM मोहन यादव, बोले- मुस्लिम बहनों को सिर्फ 'तलाक' बोलकर नहीं छोड़ा जा सकता!

CM Mohan Yadav: UCC पर CM मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में सिर्फ तीन तलाक बोलकर महिला को नहीं छोड़ा जा सकेगा। विवाह और वसीयत के लिए एक समान कानून लागू होगा।

By Sakshi
18 Jul 2026
CM Mohan Yadav: UCC पर फिर गरजे CM मोहन यादव, बोले- मुस्लिम बहनों को सिर्फ 'तलाक' बोलकर नहीं छोड़ा जा सकता!
CM MOHAN YADAV

CM Mohan Yadav: जबलपुर। मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए लगातर तैयारियां की जा रही है। इसको लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। टीकमगढ़ दौरे के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसा कानून बनाया जाएगा, जिसमें सिर्फ तीन बार तलाक बोलकर किसी पत्नी को नहीं छोड़ा जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि विवाह से लेकर वसीयत तक सभी के लिए एक समान कानून लागू होगा।

सिर्फ तलाक बोलने से काम नहीं चलेगा

टीकमगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में सभी नागरिकों के लिए एक समान कानून होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर रामचंद्र एक शादी करता है, तो रहीम भी एक ही शादी करे। उन्होंने कहा कि अब किसी मुस्लिम महिला को सिर्फ तीन बार तलाक बोलकर नहीं छोड़ा जा सकेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा - हमारी मुस्लिम बहन के एक-दो बच्चे होते हैं, फिर वह कहां जाएगी? इसलिए हमने तय किया है कि मध्य प्रदेश में ऐसा नहीं चलेगा।

वसीयत के लिए भी होगा एक कानून

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विवाह के साथ-साथ वसीयत के मामलों में भी एक समान कानून लागू करने की दिशा में काम कर रही है। उनका कहना था कि अलग-अलग कानूनों की बजाय सभी नागरिकों के लिए एक समान व्यवस्था होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा - वसीयत का भी एक अधिकार होगा, विवाह के लिए भी एक कानून होगा। मध्य प्रदेश में गैर कानूनी बातों के लिए कोई जगह नहीं होगी।

कांग्रेस पर भी साधा निशाना

अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी नदी जोड़ो अभियान जैसे बड़े मुद्दों पर गंभीरता से काम नहीं किया, जबकि उनकी सरकार किसानों और आने वाली पीढ़ियों के हित में लगातार योजनाएं लागू कर रही है।

MP में UCC लागू करने की तैयारी तेज

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश सरकार समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। हाल ही में UCC को लेकर गठित समिति अपनी अंतिम रिपोर्ट सरकार को सौंप चुकी है। माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही इस पर आगे की प्रक्रिया शुरू कर सकती है।

संबंधित खबरें

कन्या कॉलेज में कलेक्टर ने देखी अव्यवस्थाएं, 3 को नोटिस; छात्राओं की सुरक्षा के लिए अब पुलिस गश्त

कन्या कॉलेज में कलेक्टर ने देखी अव्यवस्थाएं, 3 को नोटिस; छात्राओं की सुरक्षा के लिए अब पुलिस गश्त

श्योपुर
12 Sept 2026
MP में 20 साल बाद सुरक्षित और इको-फ्रेंडली सफर: 25 सितंबर से शुरू होगी 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा'

MP में 20 साल बाद सुरक्षित और इको-फ्रेंडली सफर: 25 सितंबर से शुरू होगी 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा'

मध्यप्रदेश
11 Sept 2026
नियमों के कानूनी पेंच में उलझी MP शिक्षक भर्ती: 59 हजार प्रमोशन पदों को लेकर क्या कहता है नियम?

नियमों के कानूनी पेंच में उलझी MP शिक्षक भर्ती: 59 हजार प्रमोशन पदों को लेकर क्या कहता है नियम?

मध्यप्रदेश
10 Sept 2026

लेटेस्ट पोस्ट्स

कन्या कॉलेज में कलेक्टर ने देखी अव्यवस्थाएं, 3 को नोटिस; छात्राओं की सुरक्षा के लिए अब पुलिस गश्त

कन्या कॉलेज में कलेक्टर ने देखी अव्यवस्थाएं, 3 को नोटिस; छात्राओं की सुरक्षा के लिए अब पुलिस गश्त

कल
Gwalior News: डबरा में 50 स्कूली बच्चों से भरी बस पर 4 राउंड फायरिंग, ड्राइवर गंभीर; जानिए आखिर क्यों बरसीं गोलियां?

Gwalior News: डबरा में 50 स्कूली बच्चों से भरी बस पर 4 राउंड फायरिंग, ड्राइवर गंभीर; जानिए आखिर क्यों बरसीं गोलियां?

कल
Morena News: मुरैना में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर सख्ती, 1 लाख जुर्माना; लाइसेंस रद्द और चुनाव लड़ने पर रोक की तैयारी

Morena News: मुरैना में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर सख्ती, 1 लाख जुर्माना; लाइसेंस रद्द और चुनाव लड़ने पर रोक की तैयारी

कल
MP में 20 साल बाद सुरक्षित और इको-फ्रेंडली सफर: 25 सितंबर से शुरू होगी 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा'

MP में 20 साल बाद सुरक्षित और इको-फ्रेंडली सफर: 25 सितंबर से शुरू होगी 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा'

2 दिन पहले
नियमों के कानूनी पेंच में उलझी MP शिक्षक भर्ती: 59 हजार प्रमोशन पदों को लेकर क्या कहता है नियम?

नियमों के कानूनी पेंच में उलझी MP शिक्षक भर्ती: 59 हजार प्रमोशन पदों को लेकर क्या कहता है नियम?

3 दिन पहले
सभी लेटेस्ट खबरें देखें →

फेसबुक पर जुड़ें

सबसे तेज़ न्यूज़ अपडेट्स और एक्सक्लूसिव वीडियो के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

Follow @ChambalKiChugli

न्यूज़लेटर सब्सक्राइब

रोजाना ताज़ा खबरें आपके इनबॉक्स में!