चंबल की चुगली
होम
ट्रेंडिंग
मध्यप्रदेश
देश
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
व्यापार
टेक्नोलॉजी
शिक्षा
खेल
Chambal Ki Chugli

चंबल की चुगली भारत का सबसे तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हम देश-दुनिया, मध्य प्रदेश और सभी ताज़ा खबरें आप तक सबसे पहले पहुंचाते हैं।

चंबल की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • चंबल
  • ग्वालियर
  • मुरैना
  • देश
  • राजनीति
  • हमारे बारे में

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 CHAMBAL KI CHUGLI. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होमदेशCJP Protest update: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, आज सरकार से तीसरी बैठक संभव; जंतर-मंतर पर बढ़ी सुरक्षा

CJP Protest update: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, आज सरकार से तीसरी बैठक संभव; जंतर-मंतर पर बढ़ी सुरक्षा

CJP Protest update: पेपर लीक मामले पर CJP और सरकार के बीच आज तीसरी बैठक हो सकती है। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर संगठन अड़ा है, जबकि जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

By Sakshi
25 Jul 2026
CJP Protest update: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, आज सरकार से तीसरी बैठक संभव; जंतर-मंतर पर बढ़ी सुरक्षा
CJP Protest update

CJP Protest update: नई दिल्ली। पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहा प्रदर्शन अब और ज्यादा तेज होता जा रहा है। देश भर से छात्र इस आंदोलन का हिस्सा बनने दिल्ली पहुंच रहे हैं, इसी बिच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने साफ कह दिया है कि अगर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तो सरकार के साथ बातचीत का कोई मतलब नहीं है।

आशुतोष रांका- इस्तीफा नहीं, तो प्रदर्शन का मतलब नहीं

CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि अगर धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते तो सरकार से बातचीत का कोई मतलब नहीं है। ऐसे में शनिवार दोपहर 3:30 बजे सरकार और CJP के बीच होने वाली तीसरी बैठक काफी अहम मानी जा रही है।

माना जा रहा है कि इस बैठक में सरकार धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अपना रुख स्पष्ट कर सकती है।

CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका का कहना है कि उनकी सबसे बड़ी मांग शिक्षा मंत्री का इस्तीफा है। जब तक इस पर फैसला नहीं होता, तब तक आंदोलन खत्म नहीं होगा।

24 जुलाई को भी हुई थी बैठक

इससे पहले शुक्रवार 24 जुलाई को केंद्रीय मंत्रियों के साथ हुई बैठक के बाद CJP ने दावा किया था कि सरकार ने आंदोलन के दौरान आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये मुआवजा देने और प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मामलों को वापस लेने पर सहमति जताई है। हालांकि, सरकार की ओर से इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

उधर, किसी भी स्थिति से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ा दी है। देर रात इलाके में बैरिकेडिंग की गई और पुलिस बल की तैनाती भी बढ़ा दी गई।

इस्तीफा नहीं हुआ, तो बड़ा एक्शन फिर

CJP ने शुक्रवार को चेतावनी दी थी कि अगर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं हुआ, तो 20 जुलाई जैसा बड़ा एक्शन फिर से किया जाएगा। बता दें कि 20 जुलाई को संगठन ने संसद तक मार्च निकालने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने इसकी अनुमति नहीं दी थी। इसके बाद प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई थी और पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया था।

संबंधित खबरें

आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई ताकत: 36 हजार किमी ऊपर से EOS-05 उपग्रह रखेगा बाढ़ और तूफान पर नजर

आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई ताकत: 36 हजार किमी ऊपर से EOS-05 उपग्रह रखेगा बाढ़ और तूफान पर नजर

देश
4 Sept 2026
छात्रों के मानसिक तनाव को कम करने वाला फैसला: SC ने रद्द की FIR, नीट 2026 के पीड़ितों को 3 महीने में मिलेगा मुआवजा

छात्रों के मानसिक तनाव को कम करने वाला फैसला: SC ने रद्द की FIR, नीट 2026 के पीड़ितों को 3 महीने में मिलेगा मुआवजा

देश
1 Sept 2026
अपने बजट की 'सेहत' का रखें ध्यान: 1 सितंबर से बदल रहे 11 नियम बिगाड़ सकते हैं आपके घर का वित्तीय मैनेजमेंट

अपने बजट की 'सेहत' का रखें ध्यान: 1 सितंबर से बदल रहे 11 नियम बिगाड़ सकते हैं आपके घर का वित्तीय मैनेजमेंट

देश
31 Aug 2026

लेटेस्ट पोस्ट्स

कन्या कॉलेज में कलेक्टर ने देखी अव्यवस्थाएं, 3 को नोटिस; छात्राओं की सुरक्षा के लिए अब पुलिस गश्त

कन्या कॉलेज में कलेक्टर ने देखी अव्यवस्थाएं, 3 को नोटिस; छात्राओं की सुरक्षा के लिए अब पुलिस गश्त

कल
Gwalior News: डबरा में 50 स्कूली बच्चों से भरी बस पर 4 राउंड फायरिंग, ड्राइवर गंभीर; जानिए आखिर क्यों बरसीं गोलियां?

Gwalior News: डबरा में 50 स्कूली बच्चों से भरी बस पर 4 राउंड फायरिंग, ड्राइवर गंभीर; जानिए आखिर क्यों बरसीं गोलियां?

कल
Morena News: मुरैना में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर सख्ती, 1 लाख जुर्माना; लाइसेंस रद्द और चुनाव लड़ने पर रोक की तैयारी

Morena News: मुरैना में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर सख्ती, 1 लाख जुर्माना; लाइसेंस रद्द और चुनाव लड़ने पर रोक की तैयारी

कल
MP में 20 साल बाद सुरक्षित और इको-फ्रेंडली सफर: 25 सितंबर से शुरू होगी 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा'

MP में 20 साल बाद सुरक्षित और इको-फ्रेंडली सफर: 25 सितंबर से शुरू होगी 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा'

कल
नियमों के कानूनी पेंच में उलझी MP शिक्षक भर्ती: 59 हजार प्रमोशन पदों को लेकर क्या कहता है नियम?

नियमों के कानूनी पेंच में उलझी MP शिक्षक भर्ती: 59 हजार प्रमोशन पदों को लेकर क्या कहता है नियम?

3 दिन पहले
सभी लेटेस्ट खबरें देखें →

फेसबुक पर जुड़ें

सबसे तेज़ न्यूज़ अपडेट्स और एक्सक्लूसिव वीडियो के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

Follow @ChambalKiChugli

न्यूज़लेटर सब्सक्राइब

रोजाना ताज़ा खबरें आपके इनबॉक्स में!