चंबल की चुगली
होम
ट्रेंडिंग
मध्यप्रदेश
देश
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
व्यापार
टेक्नोलॉजी
शिक्षा
खेल
Chambal Ki Chugli

चंबल की चुगली भारत का सबसे तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हम देश-दुनिया, मध्य प्रदेश और सभी ताज़ा खबरें आप तक सबसे पहले पहुंचाते हैं।

चंबल की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • चंबल
  • ग्वालियर
  • मुरैना
  • देश
  • राजनीति
  • हमारे बारे में

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 CHAMBAL KI CHUGLI. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होमदेशChamoli Rescue Bulletin: पीपलकोटी टनल हादसे में 15 घंटे से रेस्क्यू जारी, 14 घायल अस्पताल में, 3 अभी भी फंसे

Chamoli Rescue Bulletin: पीपलकोटी टनल हादसे में 15 घंटे से रेस्क्यू जारी, 14 घायल अस्पताल में, 3 अभी भी फंसे

चमोली के पीपलकोटी में टनल हादसे के बाद मेडिकल और रेस्क्यू टीमें हाई अलर्ट पर हैं। 14 घायलों का इलाज चल रहा है, जबकि 7 की मौत हो चुकी है। टनल के अंदर फंसे 3 अन्य मजदूरों को निकालने के लिए NDRF और सेना का साझा ऑपरेशन 15 घंटे से जारी है।

By Admin
14 Aug 2026
Chamoli Rescue Bulletin: पीपलकोटी टनल हादसे में 15 घंटे से रेस्क्यू जारी, 14 घायल अस्पताल में, 3 अभी भी फंसे
Chamoli Tunnel Accident

उत्तराखंड के चमोली जिले, (पीपलकोटी) में चल रही एक टनल के अंदर हुए हादसे के बाद आपातकालीन रेस्क्यू और मेडिकल मैनेजमेंट को लेकर बड़ी सी मुश्किल खड़ी हो गई है। गुरुवार शाम 7 बजे अचानक टनल के अंदर पानी और मलबा घुस गया, और वहां काम कर रहे कई मजदूर फंस गए। इस भयानक आपदा में अब तक 7 मजदूरों की दुखद मौत हो चुकी है, 15 घंटे से लगातार चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के बावजूद अभी भी 3 मजदूर टनल के अंदर ही हैं। प्रशासन, मेडिकल टीमें सब पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं , और लगातार तैयारी चल रही है।

पानी मलबा: रेस्क्यू टीमों की सबसे बड़ी रुकावट

टनल में फंसे मजदूरों को निकालना वाकई किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं। अधिकारियों ने बताया कि टनल के अंदर पानी का तेज रिसाव हुआ और साथ में भारी मात्रा में मलबा भी आ गया। भूस्खलन की वजह से अंदर जाने का रास्ता जैसे पूरी तरह बंद हो गया। ऐसे में NDRF, SDRF, ITBP, सेना, पुलिस और फायर सर्विस की संयुक्त टीमों को पहले मलबा हटाना पड़ रहा है, फिर जाकर वे आगे बढ़ पाती हैं। गौचर और जोशीमठ से भी अतिरिक्त रेस्क्यू टीमों को बुलाया गया है।

Loading tweet...

14 मजदूरों का रेस्क्यू, गोपेश्वर अस्पताल में इलाज जारी

मेडिकल मैनेजमेंट के मोर्चे पर प्रशासन ने काफी तेजी दिखाई है। हादसे के तुरन्त बाद गोपेश्वर जिला अस्पताल को हाई अलर्ट पर रखा गया था। अब तक टनल से 14 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है (या फिर घायल अवस्था में)। इनमें से 13 का इलाज गोपेश्वर जिला अस्पताल में डॉक्टरों की सघन निगरानी में चल रहा है। एक मजदूर की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है, इसलिए उसे बेहतर लाइफ सपोर्ट और ट्रीटमेंट के लिए श्रीनगर के हायर सेंटर भेजा गया है।

सीएम धामी ने लिया रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा

मेडिकल और रेस्क्यू मैनेजमेंट को और जोर देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार 14 अगस्त को खुद पीपलकोटी पहुंचे। उन्होंने टनल के पास जाकर हालात का निरीक्षण किया, और रेस्क्यू एजेंसियों को जरूरी संसाधन मुहैया कराने का भरोसा दिया। सीएम ने कहा कि हर एक श्रमिक को बाहर निकालना सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इसके बाद वे घायलों की हेल्थ जानकारी लेने गोपेश्वर अस्पताल भी गए। केंद्र सरकार ने भी रेस्क्यू ऑपरेशन में हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

7 मजदूरों की जान गई: मेडिकल टीम करेगी पुष्टि

इस हादसे में 7 मजदूरों के शव बरामद किए गए हैं। इनमें प्रदीप सिंह पंवार, मुकेश उर्गम, दुर्लभ शर्मा, विजय, जितेंद्र कुमार, लोकेश्वर और भुनेश्वर शामिल बताए गए हैं। हालांकि, प्रशासन ने साफ किया है कि मृतकों की आधिकारिक पहचान और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही अंतिम आंकड़े माने जाएंगे। फिलहाल, मेडिकल टीमों और प्रशासन का फोकस टनल में फंसे बाकी 3 मजदूरों को जिंदा बाहर निकालने पर है।

संबंधित खबरें

आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई ताकत: 36 हजार किमी ऊपर से EOS-05 उपग्रह रखेगा बाढ़ और तूफान पर नजर

आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई ताकत: 36 हजार किमी ऊपर से EOS-05 उपग्रह रखेगा बाढ़ और तूफान पर नजर

देश
4 Sept 2026
छात्रों के मानसिक तनाव को कम करने वाला फैसला: SC ने रद्द की FIR, नीट 2026 के पीड़ितों को 3 महीने में मिलेगा मुआवजा

छात्रों के मानसिक तनाव को कम करने वाला फैसला: SC ने रद्द की FIR, नीट 2026 के पीड़ितों को 3 महीने में मिलेगा मुआवजा

देश
1 Sept 2026
अपने बजट की 'सेहत' का रखें ध्यान: 1 सितंबर से बदल रहे 11 नियम बिगाड़ सकते हैं आपके घर का वित्तीय मैनेजमेंट

अपने बजट की 'सेहत' का रखें ध्यान: 1 सितंबर से बदल रहे 11 नियम बिगाड़ सकते हैं आपके घर का वित्तीय मैनेजमेंट

देश
31 Aug 2026

लेटेस्ट पोस्ट्स

कन्या कॉलेज में कलेक्टर ने देखी अव्यवस्थाएं, 3 को नोटिस; छात्राओं की सुरक्षा के लिए अब पुलिस गश्त

कन्या कॉलेज में कलेक्टर ने देखी अव्यवस्थाएं, 3 को नोटिस; छात्राओं की सुरक्षा के लिए अब पुलिस गश्त

कल
Gwalior News: डबरा में 50 स्कूली बच्चों से भरी बस पर 4 राउंड फायरिंग, ड्राइवर गंभीर; जानिए आखिर क्यों बरसीं गोलियां?

Gwalior News: डबरा में 50 स्कूली बच्चों से भरी बस पर 4 राउंड फायरिंग, ड्राइवर गंभीर; जानिए आखिर क्यों बरसीं गोलियां?

कल
Morena News: मुरैना में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर सख्ती, 1 लाख जुर्माना; लाइसेंस रद्द और चुनाव लड़ने पर रोक की तैयारी

Morena News: मुरैना में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर सख्ती, 1 लाख जुर्माना; लाइसेंस रद्द और चुनाव लड़ने पर रोक की तैयारी

कल
MP में 20 साल बाद सुरक्षित और इको-फ्रेंडली सफर: 25 सितंबर से शुरू होगी 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा'

MP में 20 साल बाद सुरक्षित और इको-फ्रेंडली सफर: 25 सितंबर से शुरू होगी 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा'

कल
नियमों के कानूनी पेंच में उलझी MP शिक्षक भर्ती: 59 हजार प्रमोशन पदों को लेकर क्या कहता है नियम?

नियमों के कानूनी पेंच में उलझी MP शिक्षक भर्ती: 59 हजार प्रमोशन पदों को लेकर क्या कहता है नियम?

3 दिन पहले
सभी लेटेस्ट खबरें देखें →

फेसबुक पर जुड़ें

सबसे तेज़ न्यूज़ अपडेट्स और एक्सक्लूसिव वीडियो के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

Follow @ChambalKiChugli

न्यूज़लेटर सब्सक्राइब

रोजाना ताज़ा खबरें आपके इनबॉक्स में!