चंबल की चुगली
होम
ट्रेंडिंग
मध्यप्रदेश
देश
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
व्यापार
टेक्नोलॉजी
शिक्षा
खेल
Chambal Ki Chugli

चंबल की चुगली भारत का सबसे तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हम देश-दुनिया, मध्य प्रदेश और सभी ताज़ा खबरें आप तक सबसे पहले पहुंचाते हैं।

चंबल की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • चंबल
  • ग्वालियर
  • मुरैना
  • देश
  • राजनीति
  • हमारे बारे में

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 CHAMBAL KI CHUGLI. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होममध्यप्रदेशMurena news: डिग्री है, चयन भी हुआ... फिर भी जॉइनिंग के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहा अतिथि शिक्षक?

Murena news: डिग्री है, चयन भी हुआ... फिर भी जॉइनिंग के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहा अतिथि शिक्षक?

मुरैना में अतिथि शिक्षक ने जॉइनिंग नहीं मिलने और पैसों की मांग का आरोप लगाया। मामले ने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

By Sakshi
17 Jul 2026
Murena news: डिग्री है, चयन भी हुआ... फिर भी जॉइनिंग के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहा अतिथि शिक्षक?
morena news

Murena news: मुरैना। मध्य प्रदेश में इन दिनों अतिथि शिक्षकों की भर्ती के जरिए सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी पूरी करने की कोशिश की जा रही है। लेकिन मुरैना से सामने आया एक मामला इस पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।

यहां एक अतिथि शिक्षक का आरोप है कि चयन होने के बाद भी उन्हें स्कूल में जॉइनिंग नहीं दी जा रही। इतना ही नहीं, उनका कहना है कि न्याय की उम्मीद में उन्हें अधिकारियों के सामने बार-बार गुहार लगानी पड़ रही है।

पिछले साल भी इसी स्कूल में पढ़ा चुके हैं

मामला मुरैना विकासखंड के रिठौरा हाई स्कूल का है। संस्कृत विषय के अतिथि शिक्षक राघवेंद्र पाठक पिछले साल इसी स्कूल में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस साल भी उन्होंने ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत उसी स्कूल का चयन किया।

लेकिन अब उनका आरोप है कि पद खली होने के बावजूद भी स्कूल के प्राचार्य शिवशंकर तिवारी उन्हें जॉइनिंग नहीं दे रहे हैं।

पैसे मांगने का लगाया आरोप

राघवेंद्र पाठक का आरोप है कि पिछले साल भी उनसे पैसों की मांग की गई थी। बेरोजगार होने की वजह से वह पैसे नहीं दे पाए। इसी कारण इस बार भी उन्हें जॉइनिंग नहीं दी जा रही।

हालांकि, इन आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और प्राचार्य या शिक्षा विभाग की ओर से इस मामले में कोई पक्ष सामने नहीं आया है।

अधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार

पीड़ित शिक्षक का कहना है कि वह कई दिनों से कलेक्टर कार्यालय और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। उनका आरोप है कि उन्होंने कई बार हाथ जोड़कर अपनी बात रखी, लेकिन अब तक उनकी शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

जांच के बाद ही सामने आएगी सच्चाई

यह मामला अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर रहा है। अगर लगाए गए आरोप सही साबित होते हैं तो संबंधित लोगों पर कार्रवाई हो सकती है। फिलहाल पूरे मामले की सच्चाई प्रशासनिक जांच के बाद ही साफ होगी।

संबंधित खबरें

कन्या कॉलेज में कलेक्टर ने देखी अव्यवस्थाएं, 3 को नोटिस; छात्राओं की सुरक्षा के लिए अब पुलिस गश्त

कन्या कॉलेज में कलेक्टर ने देखी अव्यवस्थाएं, 3 को नोटिस; छात्राओं की सुरक्षा के लिए अब पुलिस गश्त

श्योपुर
12 Sept 2026
MP में 20 साल बाद सुरक्षित और इको-फ्रेंडली सफर: 25 सितंबर से शुरू होगी 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा'

MP में 20 साल बाद सुरक्षित और इको-फ्रेंडली सफर: 25 सितंबर से शुरू होगी 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा'

मध्यप्रदेश
11 Sept 2026
नियमों के कानूनी पेंच में उलझी MP शिक्षक भर्ती: 59 हजार प्रमोशन पदों को लेकर क्या कहता है नियम?

नियमों के कानूनी पेंच में उलझी MP शिक्षक भर्ती: 59 हजार प्रमोशन पदों को लेकर क्या कहता है नियम?

मध्यप्रदेश
10 Sept 2026

लेटेस्ट पोस्ट्स

कन्या कॉलेज में कलेक्टर ने देखी अव्यवस्थाएं, 3 को नोटिस; छात्राओं की सुरक्षा के लिए अब पुलिस गश्त

कन्या कॉलेज में कलेक्टर ने देखी अव्यवस्थाएं, 3 को नोटिस; छात्राओं की सुरक्षा के लिए अब पुलिस गश्त

कल
Gwalior News: डबरा में 50 स्कूली बच्चों से भरी बस पर 4 राउंड फायरिंग, ड्राइवर गंभीर; जानिए आखिर क्यों बरसीं गोलियां?

Gwalior News: डबरा में 50 स्कूली बच्चों से भरी बस पर 4 राउंड फायरिंग, ड्राइवर गंभीर; जानिए आखिर क्यों बरसीं गोलियां?

कल
Morena News: मुरैना में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर सख्ती, 1 लाख जुर्माना; लाइसेंस रद्द और चुनाव लड़ने पर रोक की तैयारी

Morena News: मुरैना में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर सख्ती, 1 लाख जुर्माना; लाइसेंस रद्द और चुनाव लड़ने पर रोक की तैयारी

कल
MP में 20 साल बाद सुरक्षित और इको-फ्रेंडली सफर: 25 सितंबर से शुरू होगी 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा'

MP में 20 साल बाद सुरक्षित और इको-फ्रेंडली सफर: 25 सितंबर से शुरू होगी 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा'

2 दिन पहले
नियमों के कानूनी पेंच में उलझी MP शिक्षक भर्ती: 59 हजार प्रमोशन पदों को लेकर क्या कहता है नियम?

नियमों के कानूनी पेंच में उलझी MP शिक्षक भर्ती: 59 हजार प्रमोशन पदों को लेकर क्या कहता है नियम?

3 दिन पहले
सभी लेटेस्ट खबरें देखें →

फेसबुक पर जुड़ें

सबसे तेज़ न्यूज़ अपडेट्स और एक्सक्लूसिव वीडियो के लिए हमें फेसबुक पर फॉलो करें।

Follow @ChambalKiChugli

न्यूज़लेटर सब्सक्राइब

रोजाना ताज़ा खबरें आपके इनबॉक्स में!